अगर मुझे 3 दिन से सिरदर्द है तो मुझे क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 11:13

सिरदर्द के घरेलू उपाय :-

1. योग का नियमित अभ्यास- जिस में उपरोक्त योगासन और प्राणायाम (नाड़ी शोधन प्राणायाम व भ्रामरी
प्राणायाम) सम्मिलित हैं, अत्यंत प्रभावी हैं l उसके बाद 20 मिनट का ध्यान करें।

2. अधिक पानी पीएँ – पर्याप्त मात्रा में पानी पियें। शरीर में पानी की कमी से भी सिरदर्द हो सकता है। योग
और ध्यान करने के अभ्यास के बाद भी कभी-कभी हमें सिरदर्द हो सकता है। इसका कारण यह है कि
ध्यान शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर करने में मदद करता है। इसके बाद, आपको शारीरिक तंत्र
प्रणाली को शुद्ध करने के लिए अधिक पानी चाहिए। सिरदर्द से राहत पाने के लिए पानी, रोग निवारक एक आसान उपचार है।

3. आयुर्वेद की सहायता– आयुर्वेद की जड़ी बूटियाँ जो सिरदर्द को दूर करने में मदद करती हैं, जैसे पान,
लौंग, अदरक और मेहंदी इत्यादि। अपने स्वादानुसार एक स्वस्थ आहार की सूची बनाएं । यह एक
ऐसा तरीका है जिसे आप लंबे समय तक जारी रख सकते हैं।

सर दर्द कई कारणों से हो सकता है कई बार यह शरीर में पानी कि कमी से भी होता है। ऐसे में तुरंत 1 गिलास गरम या गुनगुना पानी पीने से राहत मिलती है। कई बार सर दर्द का कारण देर तक खाली पेट रहना हो सकता है, उस स्थिति में कुछ गरम खा लें और अच्छे से आराम करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info